July 7, 2026

बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या एवं मौतों से जौनपुर रेड जोन की ओर अग्रसर

Spread the love

जौनपुर देश के महानगरों से ट्रेन, ट्रक, निजी साधन एवं पद यात्रा कर गांवों में जा रहे प्रवासी मजदूरों ने जनपद जौनपुर को अब अरेंज जोन से रेड जोन में पहुंचाने की पूरी संभावना बना दी है। तीन दिन में जनपद के अन्दर कोरोना पाजिटिव मरीजो की संख्या में जबरदस्त बृद्धि हुई है । अब तो कोरोना संक्रमितो की मौतें भी होने लगी है। जिसके कारण अब इस बात की संभावना व्यक्त की जाने लगी है कि जौनपुर रेड जोन घोषित हो सकता है। हलांकि प्रशासन के अधिकारी भी इस आशंका से भयभीत नजर आ रहे है । यहाँ बतादे कि कि वर्तमान समय में जनपद के अन्दर कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 24 पहुंच गयी है। जिसमें जिसमें 8 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छोड़े जा चुके है। वहीं जिले में दो करोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी है जिससे पूरा जनपद दहशत के साये में आ गया है । मरने वाले मरीज भी ग्रामीण क्षेत्रों से रहने वाले हैं और मुम्बई से आये थे।  लाक डाऊन शुरू होने के साथ जिले में एक मरीज असहद 23 मार्च को मिला था इसके बाद जमातियो ने जिले में मरीजों की संख्या पांच तक पहुंचा दिया था। इसके बाद 28 अप्रैल को तीन मरीज कोरोना पाजिटिव मिले इसमें दो मुम्बई से आये थे। फिर 3 मई को एक मरीज सरायख्वाजा क्षेत्र में मिला जिसे प्रशासन ने हरियाणा भेज दिया।  इसके बाद 11 मई को मुम्बई से निजी साधन से जौनपुर आये तीन व्यक्तियो को कोरोना संक्रमण मिला सभी घाट कोपर एवं अंधेरी से आये थे । 13 मई को खुटहन क्षेत्र के शेखपुर सुतौली निवासी सोहन लाल नाविक और 14 मई को बरसठी क्षेत्र के ग्राम हरिद्वार में अच्छे लाल पटेल कोरोना पाजिटिव पाया गया। इसके बाद 15 एवं 16 मई को तो हद हो गई इस दो दिन में 10 मरीज कोरोना पाजिटिव पाये गये । सीएमओ डा रामजी पाण्डेय ने बताया कि सभी मरीजों को तत्काल सरकारी साधन से वाराणसी स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।जहाँ तक कोरोना पाजिटिव मरीजो को मरने का सवाल है गत 13 मई को कोरोना से संक्रमित मरीज प्रदीप गौतम निवासी नाथूपुर थाना क्षेत्र जफराबाद मुम्बई से बजरिये ट्रेन प्रयागराज आया वहां से बस द्वारा जौनपुर की सीमा पर स्थित मुंगराबादशाहपुर में सार्वजनिक इन्टर कालेज में बनाये गये शेल्टर होम में रात्रि को रखा गया अर्ध रात्रि के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और 14 मई की सुबह उसकी मौत हो गयी प्रवासी श्रमिक घर भी नहीं पहुंच सका पोस्ट मार्टम के बाद उसका शव घर गया । हलांकि मृतक के जीजा अरविंद ने बयान दिया कि मुम्बई में रहते समय ही प्रदीप बुखार से पीड़ित रहा है।  इसी तरह सुजानगंज क्षेत्र के दारूनपुर गांव का निवासी राजकुमार 20 साल सूरत से आया थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे प्राईमरी विद्यालय दारूनपुर में रखा गया था 13/14 मई की रात्रि में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी सुबह अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी ।इस तरह जनपद में कोरोना संक्रमितो की संख्या में तेजी से बृद्धि एवं मरीजों को मरने से जिले में अफरा तफरी मच गयी है । सरकारी सूचना के मुताबिक अब तक जनपद में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों का आगमन हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन के लिए बनायी गयी व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा उठी है ऐसे में बाहर महानगरों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सीधे होम क्वारंटाइन के लिए घरों को भेज दिया जा रहा है जो गम्भीर संकट का संकेत दे रहा है।

जौनपुर के लिए नई गाइडलाईन : DM JAUNPUR
कल 18 मई से लाकडाउन 4 प्रारंभ होगा और 31 मई तक चलेगा..
साप्ताहिक बंदी के दिन को छोड़कर के दुकानों के खुलने की स्थिति निम्न प्रकार रहेगी..

1- दूध फल सब्जी की दुकान प्रातः 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलेगी।

2- खाद्यान्न और किराना की दुकान साप्ताहिक बंदी को छोड़कर प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक खुलेंगी।

3- किताबों की दुकानें सोमवार बुधवार और शनिवार प्रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक खुलेंगी।

4- खाद,बीज,पशु चारे की दुकान प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक। बिजली के सामान मरम्मत व पंखे की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 8:00 बजे से 2:00 बजे तक खुलेंगे।

5- पेट्रोल पंप प्रतिदिन खुलेंगे। दवा की दुकानें प्रतिदिन 24 घंटे खोली जा सकती हैं।

6- अस्पतालों को जिन्हें शासन द्वारा गठित कमेटी द्वारा उपयुक्त पाया गया है और उन्हें अनुमति दी गई है वह भी इमरजेंसी सेवाओं के लिए खोले।

7- ग्रामीण क्षेत्र में बालू ,गिट्टी और मौरग ट्रैक्टर मरम्मत थ्रेशिंग मरम्मत बखारी की दुकान प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक खुली जा सकती है।

8- शराब की दुकान शासनादेशानुसार प्रातः 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलेंगी।

9- ट्यूबवेल मरम्मत के सामान हैंडपंप मरम्मत की सामान बेचने वाली ग्रामीण क्षेत्र की दुकान भी 8:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक खुली रहेगी।

10- मोबाइल रिचार्ज की दुकानें सोमवार,बुधवार और शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक खुलेगी।

सभी थानाध्यक्ष इस आदेश का पालन अपने-अपने क्षेत्रों में कराएं..
लाकडाउन का उल्लंघन ना हो। दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और जिस दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना हो उसे थानाध्यक्ष सीज करा देंगे..
..