बडागाव वाराणसी 15 फरवरी – – – बडागाव विकास खंड छेत्र के प्राथमिक विद्यालय ठठरा में कार्यरत अध्यापिका सरिता देवी के खाते से अञात जालसाज ने डुप्लिकेट ए टी एम कार्ड बनाकर तीन किस्तों में बयालीस हजार रुपये निकाल लिया मोबाइल पर मैसेज आने के बाद अध्यापिका ने आज स्थानीय थाने में अञात के विरुद्ध धारा 419,420 आई पी सी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से फूलपुर थानाक्षेत्र के बराई (नयेपुर) गांव निवासी अध्यापिका ने अज्ञात जालसाज के विरुद्ध आरोप लगाया कि 6और 7 तारीख को अलग अलग ए टी एम बुथ से तीन बार में क्रमश बीस बीस एव दो हजार रुपये निकाल लिया जबकि अध्यापिका का कार्ड उसके पास है। अध्यापिका को जानकारी मिलते ही उसने एस बी आई बडागाव में स्थित अपना खाता बंद करा दिया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-