दीपक कुमार सिंह
**************
वाराणसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा ईनामिया/वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर श्री दिनेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद की टीम को अर्न्तराज्जीय टप्पेबाज/लूटेरों/ठगों के *गिरोह का गैंग लीडर अपने छः साथियों के साथ गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त हुई है और 02 अदद तमंचा 315 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, लूट/चोरी के पचास हजार 200 सौ रूपये नगद व लूट/चोरी के 12 अदद* विभिन्न कंपनियो के मोबाइल बरामद किया गया है ।
आज दिनांक 15-02-2019 को प्रभारी क्राइम ब्रान्च विक्रम सिंह मय फोर्स वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के तलाश में शास्त्री पुल के पास पर मौजूद थे कि प्रभारी निरीक्षक रामनगर अनूप कुमार शुक्ला मय फोर्स देखभाल बिनावर क्षेत्र आ रहे थे, मुलाकात हो गई और शहर में हो रहे टप्पेबाजी/चोरी/ठगी/लूट, अपराध व अपराधियों के बारे में चर्चा हो ही रही थी कि इसी बीच जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि शहर में हो रही टप्पेबाजी व चोरी/छिनैती करने वाले गिरोह के लोग बलूआ घाट के किनारे शास्त्री पुल के नीचे मौजूद है जो किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है । इस सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस बल अलग-अलग टीम बनाकर घेरा बनाते हुए बलूआ घाट के किनारे शास्त्री पुल की ओर बढ़े और पुल के नीचे 5-6 लोग दिखाई दिये, मुखबिर के इशारे पर हम पुलिस बल द्वारा एकबारगी दबिश दी गई तो आपस में बात कर रहे लोग हम पुलिस बल को देखकर हड़बड़ाकर इधर-उधर भागने लगे कि हम पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया । पकड़े गये लोगों ने अपना नाम क्रमशः राम बहादूर वर्मा, रामाशीष, राजेश कुमार वर्मा, महेन्द्र वर्मा व प्रेमचन्द बिन्द बताया ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-