जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र रोड नंबर आठ के पास शुक्रवार देर शाम फायरिग की घटना में साजिद हुसैन को गोली लगी थी। वह टीएमएच में दाखिल है। पुलिस को पूछताछ और अन्य से जानकारी मिली कि घटना अवैध पिस्तौल की देखा-देखी में हुई है और लापरवाही में गोली चली है। पुलिस को इस मामले में कांग्रेस नेता सोहेल की तलाश थी। शनिवार रात उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। उसने पुलिस को बताया पिस्तौल शहनवाज की थी। पिस्तौल देखने को लेकर साजिद और उसके बीच कुछ ऐसा हुआ कि गोली चल गई। वहीं शहनवाज का अब तक पता नहीं चल पाया है। फायरिग के मामले में एक-दूसरे पर फेंका-फेंकी की जा रही है और पुलिस जांच होने की बात कह रही है जिससे पूरा मामला उलझ गया है मामले में कौन सच बोल रहा और कौन गुमराह कर रहा। यह साफ नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पिस्तौल बरामद नहीं हो पाई है और शहनवाज गिरफ्त से बाहर है। वहीं फायरिग मामले में साजिद की शिकायत पर सोहेल और शहनवाज के खिलाफ मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब हैं घटना के बाद ही सिटी एसपी ने बताया कि मामला संदेहास्पद माना था। फायरिग के बाद पुलिस को गुमराह करने के प्रयास किए गए थे।
आठ साल पुराने मामले में हत्यारोपी गिरफ्तार :
चाकुलिया थाना पुलिस ने हत्या के 8 साल पुराने मामले के एक आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसे मटियाबांधी पंचायत अंतर्गत घाघरा गांव से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि वर्ष 2012 में घाघरा गांव में 4 लोगों ने मिलकर पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में विजय सिंह नामजद अभियुक्त था। वह विगत 8 वर्ष से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार था। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विजय सिंह अपने गांव घाघरा आया हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव में छापामारी की तथा उसे धर दबोचा पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-