November 7, 2026

फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार 2 युवकों को मारी गोली*

Spread the love

*बलिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार 2 युवकों को मारी गोली*

*अज्ञात बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग,गोली लगने से एक की मौत, एक घायल*

*घायल युवक बीएचयू बनारस रेफर*

शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट काली मंदिर के पास टकरसन गांव के एक मृतक की अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे दो व्यक्तियों को असलहाधारी बदमाशो द्वारा दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारने की घटना से हड़कम्प मच गया । बताया जा रहा है कि घायल शुभनारायण वर्मा भागकर जिला अस्पताल पहुंचे ,जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू के लिये रेफर कर दिया ।चिकित्सको की माने तो शुभनारायन को सम्भवतः 4 गोली मारी गयी है ।

वही शुभनारायन वर्मा के साथ रहे राजेश कुमार सिंह मिंटू (44 वर्ष) को लोग भागते हुए देखे जिनके पीछे हमलावर भी गये थे। घटना के लगभग डेढ़ घण्टे बाद आसपास काफी खोजबीन करने पर राजेश सिंह मृत हालत में पड़े मिले ।
हमलावरों का पता नही चल पाया है । समाचार लिखे जाने तक तहरीर नही मिली थी । पुलिस मृतक के परिजनों से पूंछतांछ करके हत्यारो तक पहुंचने की कोशिश में लग गयी है ।