1️⃣ *मुख्तार अंसारी अवैध वसूली गैंग से सम्बन्धित गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 01 शातिर इनामिया(25 हजार) गिरफ्तार-*
मऊ : पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 25.06.2020 को जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना सरायलखंसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 520/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक इनामिया (25 हजार) अभियुक्त-
*1* . सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
उल्लेखनीय है कि,
दिनांक 31.05.2020 को थाना सरायलखंसी में मु0अ0सं0 520/20 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट दर्ज् किया गया था। इसमे मुख्य गैंग लीडर सऊद अब्बासी के साथ सुरेश सिंह व धीरज राय समेत कुल 13 अभियुक्त थे जिनमे से कुल 11 अभियुक्तों पर 25000-25000 का इनाम घोषित किया गया था जिनमें से उक्त सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
2️⃣ *02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 11 अदद साड़ी तथा एक अदद नाजायज चाकू बरामद-*
*मऊ* । आज दिनांक 25.06.20 को थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 97/20 धारा 457,380,411 भादवि0 में वांछित अभियुक्त हरिकेश पुत्र चन्द्रदेव, रूपेश पुत्र शंकर निवासीगण कमथरी थाना चिरैयाकोट मऊ दोनो के कब्जे से चोरी की 11 अदद सांड़ी तथा एक अदद चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध अलग से आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दोनों को चालान न्यायालय किया गया।
3️⃣ *01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
*मऊ* । आज दिनांक 25.06.20 को थाना *सरायलखंसी* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर 569/20 धारा 363,366,376 भादवि0 तथा 3/4 पोक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र वीरेन्द्र निवासी मठिया थाना तरवा जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
4️⃣ *20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार-*
*मऊ* । आज दिनांक 25.06.20 को थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान घवरियासाथ के पास से सुनील कुमार पुत्र रामाकान्त निवासी जहानियापुर थाना कोपागंज मऊ के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
5️⃣ *शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति गिरफ्तार-*
*मऊ* । आज दिनांक 25.06.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा श्रीराम, जोगेश्वर, शशिकान्त, झब्बर, वृजेश निवासी कमथरी थाना चिरैयाकोट, थाना *घोसी* पुलिस द्वारा रामकिशोर, दिनेश निवासीगण मुबारकपुर, किन्नू, रामप्रित निवासीगण खत्रीपार थाना घोसी, थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा देवेन्द्र, किशोर निवासीगण छीछोर, नरसिंह, रामअशीष निवासीगण अरदौना थाना हलधरपुर, थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा प्रदीप निवासी सुरजपुर थाना दोरहीघाट, अमित निवासी रैनी थाना सरायलखंसी, थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा रफीक, सबीर अहमद, सकील अहमद निवासीगण प्रधानपुर, पिन्टू, कमलेश निवासीगण सियाबस्ती थाना मुहम्मदाबाद, थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा बृजेश, विगनेश, राजेश निवासीगण मतड़ी, पलटन, डबलू, हीरा निवासीगण नेवादा थाना रानीपुर, थाना *सरायलखंसी* पुलिस द्वारा मुसाफिर, मुसाफिर निवासगण बभनीकोल सरवा थाना सरायलखंसी मऊ को अ्रन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-