May 7, 2026

*फर्जी पत्रकारों की मडुवाडीह पुलिस तैयार करे कुंडली*

Spread the love

*त्योहारी की मांग को लेकर थाने में लोट गया फर्जी पत्रकार*

*फर्जी पत्रकारों की मडुवाडीह पुलिस तैयार करे कुंडली*

*धरनारत तथाकथित फर्जी शराबी पत्रकार के लिए शराब की बोतल मंगावाई।इतने पर भी वह नहीं माना तो मिठाई का डिब्बा दिया गया।*

*वाराणसी।मडुवाडीह में इन दिनों खुद को पत्रकार कह कर रौब गांठने वालों की तादात बढ़ गई है। कुछ शराबी और नशेड़ी भी खुद को रिपोर्टर बता रहे हैं,वो भी बड़े बैनर का नाम लेकर।हद तो तब हो गई जब होली पर अमर उजाला जैसे बड़े अखबार का खुद को मडुवाडीह संवाददाता*

*बताकर मडुवाडीह थाने के बाहर अपनी बुलेट खड़ी कर थाने के भीतर एक टल्ली नशेड़ी लोट गया।शराब और त्योहारी की मांग को लेकर मडुवाडीह थाने में धरना दे रहा कथित पत्रकार थाने में ही पुलिस पर अपशब्दों की बौछार करकर होली मनाता रहा।पुलिसकर्मियों के अनुसार वह पिछले कई महीनों से मडुवाडीह थाने व थाने की चौकियों पर प्रतिदिन अमर उजाला के नाम पर बैठकी भी करता है।फिलहाल पुलिसवालों ने धरनारत तथाकथित शराबी पत्रकार के लिए शराब की बोतल मंगावाई।इतने पर भी वह नहीं माना तो मिठाई का डिब्बा दिया गया।पूर्णतया संतुष्ट होने के लिए उसने वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों से त्योहारी भी मांगी।मांग पूरी होने पर वह लड़खड़ाते हुए अगले पड़ाव के लिए बढ़ गया।अमर उजाला कर्मियों से तफ्तीश में पता चला कि वह मोढ़ेला का निवासी है,अमर उजाला चांदपुर में छपाई का काम करता था।प्रिंटिंग प्लांट रामनगर स्थानान्तरित हो जाने पर वह बेरोजगार हो गया।पिछले कई दिनों से वह अमर उजाला के नाम पर क्षेत्र में वसूली कर रहा है साभार*।