वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधो की घटना के अनावरण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष चौबेपुर शैलेश कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्र में मामूर था तभी जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि दिनांक 21.03.2019 को फूलपुर गांव में फायरिंग की घटना से सबंधित दो अभियुक्त भगतुआ चौराहे पर खड़े होकर कहीं भागने की फिराक में हैं अगर जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है । इस सूचना पर विश्वास कर थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर तेजबहादुर मौर्या पुत्र सजिदानंद उर्फ घूरे मौर्या व दिलीप मौर्या पुत्र सजिदानंद मौर्या उर्फ घूरे मौर्या को पकड़ लिया गया । अभियुक्त दिलीप मौर्या के कब्जे से 01 अदद देशी कट्टा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद फायरशुदा कारतूस बरामद । पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया कि साहब चौहान लोगों से पूर्व ग्राम प्रधानी को लेकर काफी दिनों से विवाद था तथा कल रात काफी जोर-जोर से डीजे बजा रहे थे जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो उतावले होकर हम लोगों को मारने-पीटने लगे । तब मेरे (दिलीप मौर्या) द्वारा जान बचाने के लिए फायर करना पड़ा । उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. दिलीप मौर्या पुत्र सजिदानंद मौर्या उर्फ घूरे मौर्या निवासी फूलपुर थाना चौबेपुर वाराणसी
2. तेजबहादुर मौर्या पुत्र सजिदानंद उर्फ घूरे मौर्या निवासी फूलपुर थाना चौबेपुर वाराणसी
*मु0अ0स0* 96/19 धारा 307/34/504/506 भादवि व 7 CLA Act थाना चौबोपुर जनपद वाराणी।
*बरामदगी का विवरण-* एक अदद देशी कट्टा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस व एक अदद फायरशुदा कारतूस बरामद हुआ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 श्री शैलेश कुमार मिश्रा, थानाध्क्ष, उ0नि0 श्री धनंजय राय, चौकी प्रभारी जाल्हूपुर, का0 सत्यप्रकाश तिवारी, का0 उपेन्द्र यादव , का0 रोशन तिवारी, रि0का0 राजन कुमार यादव, का0 चालक यशवंत सिंह, थाना-चौबेपुर, वाराणसी ।
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल जनपद वाराणसी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-