June 20, 2026

फतेहपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ी

Spread the love

फतेहपुर :-फतेहपुर जनपद में 1 दिन में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले फतेहपुर जनपद में लगा 4 दिन का पूर्ण लाकडाउन फतेहपुर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है 1 दिन में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से दहशत मे लोग जी रहे है ।वही फतेहपुर जनपद के व्यापारी एवं अधिकारियों का कहना है कि अगर इसी प्रकार फतेहपुर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो बहुत बड़ी समस्या हो सकती है इस समस्या को दृष्टिगत देखते हुए जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा साथ ही फतेहपुर जनपद के व्यापारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक की गई जिसमें व्यापारियों ने जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह से निवेदन किया कि फतेहपुर जनपद में कुछ दिन के लिए पूर्ण रूप से लॉक डाउन लगा दिया जाए जिससे लोगों का घर से आना जाना नहीं होगा साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आएगी जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने व्यापारियों के बात को रखते हुए फतेहपुर जनपद में 4 दिन के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने लोगों को घर से बेवजह बाहर घूमने को मना कर दिया साथ ही फतेहपुर जनपद में मेडिकल स्टोर्स 24 घंटे खुले रहेंगे किराना स्टोर की दुकान 12:00 बजे से 3:00 बजे तक खुले रहेंगी सब्जी की ठेलिया घर घर जाकर सब्जी देंगे पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने लोगों को बताया कि अगर बेवजह किसी को बाइक से घूमते पाया गया तो उसकी गाड़ी सीज कर दी जाएगी घर से तभी निकले जब बहुत जरूरी आवश्यक कार्य हो वह भी बाइक पर केवल चालक ही बैठ सकता है दूसरा कोई भी व्यक्ति नहीं बैठ सकता अन्यथा व्यक्ति की गाड़ी सीज कर दी जाएगी गाड़ी चलाते समय चालक को मुंह पर मास्क और हेलमेट लगाना जरूरी है फतेहपुर जनपद में लॉकडाउन बुधवार रात 12:00 बजे से रविवार रात 12:00 बजे तक रहेगा उसके बाद अगर कोरोना मरीज की संख्या में कमी आएगी तो लॉकडाउन बंद कर दिया जाएगा अन्यथा लॉकडाउन जारी रहेगा जाएगा ।