September 14, 2026

आईजी लक्ष्मी सिंह ने जांच की पूरी रिपोर्ट डीजीपी को सौंपी

Spread the love

कानपुर :-

CO बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा द्वारा थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय तिवारी के खिलाफ एसएसपी को लिखा गया पत्र जांच में सही पाया गया । जांच के लिये कानपुर भेजी गईं लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह आज लखनऊ वापस लौट आईं ।और जांच रिपोर्ट डीजीपी हितेश अवस्थी को सौंप दी । लक्ष्मी सिंह ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जांच पड़ताल और CO के कार्यालय के स्टाफ से पूछताछ की तो पता चला कि CO द्वारा एसएसपी को लिखा गया पत्र असली है ।CO के  कम्प्यूटर  में यह पत्र मौजूद पाया गया और इस पत्र को कार्यालय में  तैनात एक महिला सिपाही ने टाइप किया था । कम्प्यूटर आपरेटर से लेकर स्टाफ तक ने एसएसपी को भेजे गए इस पत्र की पुष्टि की है । आई जी लक्ष्मी सिंह ने इस प्रकरण की और गम्भीरता से उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की संसतुति भी की है । ज्ञात रहे के दो दिन पूर्व जब यह पत्र मीडिया में वायरल हुआ था तो एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी ने ऐसे किसी भी पत्र के कार्यालय में प्राप्त होने की जानकारी से साफ इनकार कर दिया था । अब जांच में यह पत्र सही पाया गया है तो इस बात की भी जांच होनी चाहिये कि एसएसपी आफिस से इस पत्र को किस ने गायब कराया और इस पत्र पर पूर्व एसएसपी ने कोई कार्रवाई क्यों नही की ।