फतेहपुर :-
फतेहपुर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है फतेहपुर जनपद में आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जिला अधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक के खुरमाबाद गांव में दो व्यक्ति 10 जून को दिल्ली से आए हुए थे दोनों व्यक्तियों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव बताया साथ ही खखरेरू थाना क्षेत्र के सोथरा पुर गांव में एक व्यक्ति 12 जून को दिल्ली से आया था जिसमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर व्यक्ति को जांच के लिए भेजा गया जहां पर उसे भी डाक्टरों ने कोरोना पाजिटिव बताया मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सोथरा पुर ग्राम सभा को सील कर दिया और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाकर बाहर निकलने के निर्देश दिए ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-