July 15, 2026

फतेहपुर कोरोना का बढ़ता कहर

Spread the love

फतेहपुर :-

फतेहपुर जनपद में मिला 99वाँ कोरोना पॉजिटिव मरीज

फतेहपुर जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी तेजी से हो रही है पूरा भारत कोरोना वायरस से पीड़ित है और इसमें बहुत से लोगों की जान भी चली गई फतेहपुर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 99 हो चुकी है फतेहपुर जनपद में नया केस खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौहा ग्राम सभा का है जहां एक महिला कुछ दिन पहले कानपुर से आई हुई थी और उसमे कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर उसे जांच के लिए भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने उसे कोरोना पॉजिटिव बताया साथ ही गांव को सील कर दिया गया फतेहपुर जनपद में कोरोना वायरस चलते जिले भर में सोशल डिस्टेंसिंग साथ ही जिला अधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा के निर्देशानुसार लोगों को मास्क लगाने को कहा गया ।