बाबतपुर : वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को दोपहर में उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने रोक लिया। उसके बाद यवती के परिजन जब एयरपोर्ट पहुंचे तो काफी देर तक समझाने का प्रयास किये लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने के जिद पर अड़ी रही। माता पिता के समझाने का कोई असर युवती पर नहीं पड़ा और फिर मां बाप को ही झुकना पड़ा और युवती अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गयी। प्रेमी युगल बालिग थे जिसके चलते मौजूद अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं किये। युवक बिजनौर जनपद का निवासी बताया गया जबकि युवती वाराणसी जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र की निवासी बतायी गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-