आज आमरण अनशन का चौथा दिन है।विभिन्न सामाजिक तथा राजनैतिक संगठनों के द्वारा लगातार समर्थन का सिलसिला जारी है।आज सुबह प्रवासी भारतीय के एक दल भी आमरण स्थल पर आकर इस धरने के समर्थन किये था यादगार सेल्फी भी ली।
आज सुबह स्वास्थ जांच के लिए प्रशासन के तरफ से चिकित्सकीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें रक्तचाप समान्य पाया गया।पिछले 4 दिनों में अबतक 4 किलो वजन कम हो गया है।कल सांसद-प्रधानमंत्री जी विदेशी भारतीयों के सम्मेलनों में हिस्सा लेने काशी आया, यहां आयोजित भोजों में शिरकत किये परंतु काशी तथा पूरी देश के लोगों के समान स्वास्थ के अधिकार के लिए लगातार 4 दिनों से लंका गेट BHU पर आमरण अनशन पर बैठे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ओम शंकर से मानवीय आधार पर मिलना उचित नहीं समझे।
डॉ ओम शंकर का इस संबंध में कहना है कि कुंभ तथा प्रवासी भारतीयों के आवभगत में इस देश के करदाताओं के जितने सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ उतने से काशी में एक एम्स सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 6 एम्स बन जाते जिससे सच्चे राष्ट्र निर्माण का कार्य हुआ होता।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-