आजमगढ़ ज़िले के राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपदीय
रंगोली,मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कई विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लेकर इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचनअधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने रंगोली मेहंदी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया। फ्लैक्स बोर्ड पर मतदाता को जागरूक करने केलिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
– आजमगढ़ ज़िले के राजकीय बालिका इंटर कालेज मेंआयोजित रंगोली,मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों की21 टीमों के 88 छात्र-छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, 28 विद्यालयों की 28 टीमें तथा 77 छात्राएं पेंटिंग प्रतियोगिता में, 18 विद्यालयों की 18 टीमों की 58 छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को जागरूक भी किया और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि रंगोली मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाना है ताकि अपने मत के महत्व को समझ सकें तथा मतदान के समय अपने मतों का प्रयोग करें।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-