प्रयागराज
प्रयागराज में बाइक सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर एक महिला की ढाई तोले की चेन उड़ा दी।
वाराणसी के रहने वाले वृजवल्लभ अग्रवाल 27 मार्च को अपने बहनोई शरद चंद्र अग्रवाल से मिलने प्रयागराज आए थे। 29 मार्च को वह अपनी पत्नी को लेकर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर दर्शन करने गए। वहां से रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में प्रयाग संगीत समिति के सामने बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनकी पत्नी को रोककर कहा कि जिले में अपराध बहुत बढ़ गया है। धमका कर उनकी चेन उतरवा दिया और लेकर कागज में लपेट दिया। इसके बाद चेन गायब कर खाली कागज उनको दे दिया। कहा कि अपराध इतना बढ़ गया है कि चेन के लिए बदमाश हत्या कर दे रहे हैं। चेतावनी देते हुए बाइक सवार चले गए। थोड़ी देर बाद जब महिला ने कागज खोला तो उसमें एक पत्थर का टुकड़ा था। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही हैं।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-