November 6, 2026

अतीक अहमद के सहयोगी खालिद ज़फर के 75 बीघा ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त-

Spread the love

**अतीक अहमद के सहयोगी खालिद ज़फर के 75 बीघा ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त **

 

प्रयागराज: पूर्व सांसद अतीक अहमद के सहयोगी खालिद जफर के भीटी असदउल्लापुर में बगैर लेआउट पास कराए लगभग 75 बीघा भूखंड पर अवैध प्लॉटिंग को गुरुवार को ध्वस्त कर दिया गया।

 

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 (एक) के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस तथा धारा 28 (1) के अंतर्गत विकास कार्य रोकने को 20 जुलाई 2021 को नोटिस दिया था। लेकिन जफर ने नोटिस को दरकिनार करते हुए अवैध प्लाटिंग जारी रखी।

 

पीडीए से ले आउट स्वीकृत नहीं कराया। जिसके बाद यह कार्यवाही की गयी ।

 

इसके साथ ही अरुण कुमार और दुर्गेश चौहान के 25 बीघा पर बने अवैध प्लाटिंग़ को भी तोड़ दिया गयाl