वाराणसी (व्यूरो) – 9 अगस्त। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 डा0रजनीश दुबे ने बुधवार को देर शाम तक वाराणसी के
बड़ागॉव विकास खण्ड के ग्राम सभा सिसवॉ में चौपाल लगाकर वहॉ कराये गये
विकास कार्यक्रमों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होने वृद्वावस्था के 14
नये भरे आवेदन पत्रों का भी मौके पर सत्यापन किये जाने के दौरान ग्राम
सभा में 305 में से 295 शौचालय बनने की जानकारी पर शेष शौचालयों को शीघ्र
पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने शौचालय के
लाभार्थियों से भी आवश्यक जानकारी ली। ग्राम सभा के पंचायत भवन में
संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र की छत से पानी टपकने की जानकारी पर उन्होने
सेक्रेटरी को मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने
कोटेदार से राशन की उठान एवं वितरण की जानकारी के साथ ही लाभार्थियों से
भी जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख सचिव ने गॉव के भूमिहीन एवं उन लोगो
जिनकी जमीन सड़क निर्माण के दौरान अधिग्रहीत हो जाने से भूमिहीन हो गये है
के लोगो को शनिवार को प्रातः 10 बजे से कैम्प लगाकर भूमि की पट्टा आवंटित
किये जाने हेतु उपजिलाधिकारी पिण्डरा को निर्देशित किया। इस दौरान
उन्होने हैण्डपम्पों का भी सत्यापन किया।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 डा0रजनीश दुबे ने इस दौरान
सिसवॉ प्राथमिक विधालय में पुस्तकालय का उद्घाटन करने के पश्चात् शिक्षा
के गुणवत्ता करे भी परखा। उन्होने कक्षा 2 एवं 4 के बच्चों से तमाम
सवाल-जबाब किया।
चौपाल से लौटते समय प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 डा0रजनीश
दुबे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरहुआ का भी औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तीमारदारो के बैठने की उचित व्यवस्था न होने पर
उन्होने शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था
की भी व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होने दवाओं के उपलब्धता
के बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सूची तलब किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-