June 5, 2026

प्रभारी निरीक्षक थाना मेजा द्वारा कोहडार बाजार में पर्याप्त पुलिस बल के द्वारा पैदल गस्त कर जनमानस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया-

Spread the love

प्रभारी निरीक्षक थाना मेजा द्वारा कोहडार बाजार में पर्याप्त पुलिस बल के द्वारा पैदल गस्त कर जनमानस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मेजा।कोहडार/ प्रयागराज।पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन व डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा के निर्देश व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक थाना मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र द्वारा शान्ति व कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत कोहडार बाजार में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग कर बाजार वासियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इस अवसर पर उपनिरीक्षक/ चौकी प्रभारी कोहडार अखिलेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह व चौकी कोहडार के अन्य उपनिरीक्षक हेड0 का0 अजय सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।