October 22, 2026

उतरांव पुलिस ने 24 घंण्टे के अन्दर चोरी के सामान के साथ आरोपी को पकड़ा-

Spread the love

*उतरांव पुलिस ने 24 घंण्टे के अन्दर चोरी के सामान के साथ आरोपी को पकड़ा*

उतरांव प्रयागराज।उतरांव की पुलिस ने 24 घंण्टे के अन्दर चोरी के सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी गंगानगर अभिषेक अग्रवाल व एसीपी हण्डिया के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद ने मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 38/23 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त राजेश सिंह पुत्र स्व0 रामजी सिंह नि0 ग्राम भदवां थाना उतराँव जनपद प्रयागराज उम्र करीब 41 वर्ष को आज लल्ला सिंह इण्टर कालेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी का सामान(विद्यालय कार्यलय के रजिस्टर, किताबे व खेल कूद का सामान) आरोपी के पास से मिले है जिसके बाद आगे की नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। FTR