June 21, 2026

प्रबन्धक ने शिविर लगाकर बांटे कम्बल- अभिलाष राम

Spread the love

*प्रबन्धक ने शिविर लगाकर बांटे कम्बल*

 

*चित्रकूट*

गरीबों को ठंड से बचाने को कम्बल वितरण कार्य सराहनीय

चित्रकूट। तिरहार क्षेत्र में गरीबों को ठंड से बचाने के उद्देश्य रविवार को प्राइम विजन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चांदी बालू घाट प्रबंधक विवेक सिंह द्वारा कंबल वितरण किया गया। मौसम में लगातार बढ़ रहे ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जहां नगर क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने के साथ कंबल वितरण भी राजस्व टीम द्वारा किया गया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में काम करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों से भी कंबल वितरण के कार्य में सहयोग करने को कहा गया है। इसके चलते प्राइम विजन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चांदी बालू घाट प्रबंधक विवेक सिंह और कंपनी के प्रतिनिधि अरुणेश सिंह द्वारा पिछले एक पखवाड़े से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। तीन दिन पूर्व चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा, बस स्टैंड आदि स्थानों पर कंबल वितरित किए गए थे। साथ ही बीते शनिवार को राजापुर में हनुमान मंदिर परिसर में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया था। इसके बाद रविवार को चांदी गांव में शिविर लगाकर कंबल वितरण किया गया। इस दौरान राजापुर थाने के उपनिरीक्षक अर्पित पाण्डेय और कन्हैयालाल पाण्डेय ने कहा कि ठंड से गरीबों को बचाने के लिए कंपनी द्वारा किया जा रहा कंबल वितरण का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन आ चुकी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के लोगों के टीकाकरण के बाद यह वैक्सीन सभी लोगों को क्रमबद्ध तरीके से लगाई जाएगी। ऐसे में वैक्सीन का टीकाकरण होने तक सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और नियमित रूप से हाथ धोते रहें।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*