*प्राइवेट गाड़ियों में लगे हूटरो पर क्यों नही होती है कार्यवाही*
*सड़क सुरक्षा अभियान,यातायात माह नियमो की धज्जियां उड़ा रहे प्राइवेट वाहनो पर लगे अवैध हूटर*
चित्रकूट,सरकार जहाँ एक ओर सरकार द्वारा केवल प्रशानिक अधिकारियों के वाहनों पर हूटर लगाये जाने की अनुमति प्रदान की है।वही चित्रकूट जिला में हूटर एक फैशन बन गया है।आम लोग भी अपनी चारपहिया वाहन में हूटर लगाकर बेखौफ सड़को पर बजाते हुए निकलते है।अक्शर जिले के छुटभैये नेता की गाड़ियों में यह देखने को मिलता है।जब कि यह नियम के विरुद्ध है लेकिन फिर भी इसका दुरुपयोग बेखौफ गलियों और चौराहों पर किया जाता है।ऐसा नही है कि क्षेत्रीय प्रसाशन नही जानती है कभी कभी तो यह भी देखने को मिलता है कि पुलिस चौराहे में उपस्थित है और हूटर बाज की हूटर बज रही है।क्या वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस इसपर निगाह नही रख सकती।पहले हूटर से लोगो को पता चल जाता था कि कोई प्रशासनिक वाहन आ रहा है, परंतु अब तो हूटर जहाँ देखो वही सड़को पर बज रहा है यह छूटभैय्ये नेता की गाड़ियों में अक्शर देखने को मिलेगा उनकी गाड़ी में पदनाम के साथ हूटर लगा हुआ होता है।यह तक कि गाड़ी के ऊपर बड़े बड़े होर्न टाइप के हूटर लगा हुआ होता है क्या चेकिंग के दौरान पुलिस इसे नही देखपाती या फिर नेताओ का भय है उन्हें।खैर देखना है कि क्या जिला प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करता है या फिर बजते रहेंगे सड़को पर हूटर।
यह सघन चेकिंग के दौरान जाँच का विषय है।
*रिपोर्ट अभिलाष राम,चित्रकूट*

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-