July 11, 2026

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेंट की अजमेर शरीफ के लिए चादर*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 807वें उर्स के अवसर पर अपनी ओर से चादर चढ़ाने के लिए शनिवार को अजमेर शरीफ के दरगाह के एक प्रतिनिधिमंडल को इसे सौंपा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक अजमेर शरीफ दरगाह के दोनों अंजुमनों और दरगाह कमिटी के सदर एवं मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर “समावेशी विकास” और देश की सुरक्षा के उनके मजबूत संकल्प के लिए बधाई दी।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को अपनी तरफ से 807वें उर्स के अवसर पर ख्वाजा अजमेर शरीफ दरगाह में पेश की जाने वाली चादर और सन्देश इस प्रतिनिधिमंडल के सुपुर्द किया।