दुमका:-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*प्रखंड विकास कार्यालय में योजना की नहीं भ्रष्टाचार की है पूरी गारंटी*
🔹️ केन्द्र सरकार की “मनरेगा” एवं “प्रधानमंत्री आवास योजना” जैसी और अन्य कई महत्वपूर्ण योजनानाओं में हो रही लूटखसोट के अलावे सरैयाहाट प्रखंड विकास कार्यालय में इन दिनों परेशान हो चुकी जनता, आए दिन अपनी कुछ-न-कुछ समस्या को लेकर यहां आने को हैं मजबूर ।
🔹️कई बार तो शिकायतकर्ता को अंदर आने से रोका भी जा चुका है ।
🔹️ प्रखंड की गरीब विधवा वृद्धा को एक तो समय पर वृद्धा/विधवा पेंशन नहीं मिलता ; ऊपर से यहाँ के बिचौलियों के द्वारा बैंककर्मियों के साथ मिलकर गरीब वृद्धा के खाते से पैसे भी उड़ा लिए जाते हैं ।
🔹️ इस प्रखंड कार्यालय के इतिहास में आजतक इतना भ्रष्टाचार का आलम देखने को नहीं मिला था ।
🔹️ ज्यादा शिकायत करनेवाले शिकायतकर्ता को सरकारी कामकाज में बाधा डालने संबंधी धाराओं में फंसाने की दी जाती है धमकी और आगे शिकायत लेकर कार्यालय नहीं आने की भी दी जाती है चेतावनी ।
सुशील झा






More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-