April 11, 2026

प्रखंड विकास कार्यालय में बिचौलियों का बोलवाला- सुशील झा

Spread the love

दुमका :-(झारखंड)

 

*प्रखंड विकास कार्यालय में बिचौलियों का बोलवाला*

– – – – – – – – – – – – – – – – – –

*(भ्रष्टाचार के दलदल में फंसता जा रहा सरैयाहाट प्रखंड)*

🔹️ पंचायत से लेकर प्रखंड तक के कार्यालय में चल रहा है सरकारी राशि के गबन का खेल ।

🔹️ सरैयाहाट के पथरा पंचायत में फलदार वृक्ष के पौधों को बिना लगाए ही कर ली गई सरकारी राशि की फर्जी निकासी ।

🔹️ जिला के आला अधिकारियों द्वारा भी आंख में पट्टी बांधकर पूरी की जाती है आॅडिट की फर्जी ऑपचारिकता । और हो जाता है सारा मैनेज का खेल ।

🔹️ एक ही व्यक्ति द्वारा दो शादी कर लेने की स्थिति में प्रधानमंत्री योजना का एक आवास खुद के नाम एवं दूसरा आवास भी दूसरी पत्नी के नाम कराकर लूटी जाती है योजना की राशि ।

🔹️ कागज पर दिखता है आवास पूर्ण । मगर हकीकत में बना होता है अधूरा ।

🔹️ पहले तो रोजगार सेवक एवं बिचौलिए की मिलीभगत से दूसरे किसी की झोपड़ी का फोटो लगाकर एवं हजार-पंद्रह सौ प्रति जियो-टैग (कंप्यूटर पर अपलोड करने की प्रक्रिया) के हिसाब से रूo लेते हुए पहले से आवास प्राप्त लाभुकों को दुबारा दिलवाया जाता है योजना का आवास ।

🔹️ उसके बाद आवास दिलवाने के नाम पर बिचौलियों के द्वारा लाभुकों से की जाती है । पंद्रह-पंद्रह हजार रू0 की अवैध उगाही ।

🔹️ एक बंधी हुई रकम पहुंचाई जाती है पंचायत से लेकर प्रखंड तक के बाबुओं के पास । जिले तक के बाबुओं को भी चढ़ाया जाता है चढ़ावा । जिससे नहीं होती है शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई ।

🔹️ प्रखंड की जनता में है कार्यालय के प्रति निराशा और नफरत का आलम ।

 

सुशील झा