April 20, 2026

पूर्व विधायक राजनाथ यादव की शव यात्रा में उमङा जनसैलाब

Spread the love

—– शोक में धौरहरा बाजार बन्द रहा ।
चौबेपुर (वाराणसी )
क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी पूर्व विधायक राजनाथ यादव का मंगलवार को उनके पैतृक गांव से शव यात्रा निकाली गई ।यात्रा में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता राजनाथ यादव अमर रहे आदि नारे लगाते चल रहे थे ।शव यात्रा धौरहरा से पैदल 5 किमी दूरी तय कर चन्द्रावती घाट पहुंची । उन्हे समाजवादी पार्टी के झण्डे में पहुंचाया गया ।वहा उनकी अंन्तेष्टि की गई ।उनको मुखाग्नि उनके भांजा राम लखन यादव ने दी । उन्हें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डा0 पीयूष यादव व पूर्व सांसद रामकिशुन यादव अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे ।इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद तुफानी सरोज , पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व विधायक राजित यादव, लालजी सोनकर, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, डा0 रमेश राजभर, अखिलेश मिश्र,डा0 उमाशंकरयादव सुमीत यादव अजगरा, संजय यादव , मुस्तफा प्रधान, नथुनी यादव , भीम यादव, विजय बहादुर यादव , सत्येंद्र यादव, राकेश गोङ,के अलावा लोकदल के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चन्दौली सांसद के विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नवेन्दु प्रकाश उपाध्याय , पूर्व ब्लाक प्रमुख लालबहादुर सिंह, उप ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह,राजेश यादव पंछि सहित कई कई दलो के राजनेता व समाज सेवी ,पत्रकार शामिल रहे ।प्रोटोकाल के तहत तहसीलदार सदर व थानाध्यक्ष चौबेपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे ।