October 1, 2026

पुलिस ने 376 का फरार अभियुक्त को पकड़ कर भेजा न्यायालय- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

पुलिस ने 376 का फरार अभियुक्त को पकड़ कर भेजा न्यायालय

 

खागा (फतेहपुर)खखडेरू कस्बे के सी एच सी अस्पताल के समीप से सुबह 376 का वांछित फरार अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेर कर पकड़ लिया। और उपरोक्त मुकदमा के तहत न्यायालय भेज दिया।

खागा तहसील क्षेत्र के खखडेरू कस्बा निवासी शहजादे उर्फ़ हिसामुद्दीन उम्र लगभग 26वर्ष पुत्र स्व 0 इमामुद्दीन को आज सुबह सी एच सी अस्पताल के समीप से पुलिस ने घेरा बन्दी करके पकड़ लिया और उपरोक्त मुकदमा के तहत न्यायालय भेज दिया। बताया जाता है कि खखडेरू कस्बा निवासिनी इसातुन बानो ने उक्त ब्यक्ति के खिलाफ 4 जनवरी 2021को पुलिस तहरीर दिया था।कि उक्त ब्यक्ति मेरे साथ छेड़खानी कर गलत कृत्य किया है।वही खखडेरू थानाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उक्त ब्यक्ति के खिलाफ 354 व 376 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज था। और जैसे ही मुखबिरों द्वारा सूचना आज सुबह मिली थी कि एस आई नाहर सिंह व हमराहियों को भेज कर पकड़वा लिया गया।जिसे उपरोक्त धाराओं के तहत न्यायालय भेज दिया गया।