October 1, 2026

ठंड से आम के बौर नष्ट होने की कगार पर- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*ठंड से आम के बौर नष्ट होने की कगार पर*

 

खागाः तहसील क्षेत्र में आम के पेड़ों में निकला बौर धीरे-धीरे काला होना शुरू हो गया है। तापमान गर्म होने पर बौर निकलता है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बौर मौसम ठंडा होने की वजह से काला होकर पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। इस तरह से बड़े पैमाने पर तहसील क्षेत्र की फसल चैपट होगी। और किसानों का बड़ी तादात में नुकसान हो जाएगा। देखा जाए तो आम बागवानों के लिए मुसीबत भरी खबर है। तहसील क्षेत्र में नवंबर दिसंबर माह में बड़े पैमाने पर आम के पेड़ों में बौर निकल आए हैं। लेकिन समस्या ये है कि तापमान ठंडा होने के कारण आम की बौरें काली होने लगी हैं। उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि अगर आम के बौर को बचाना है तो उसके लिए किसान को बौर देने वाले पेड़ के नीचे एक मीटर गहरा गड्ढा खोदकर उसमें आधा किलो चूना डाल दें, फिर चूने के ऊपर से मिटृी डालकर ढक दें। फिर जहां-जहां बौर हों वहां पर स्प्रे कर दें। इससे लगने वाले फंगस से किसान को राहत मिलेगी।

 

*किसान कुछ यूं कहिन*

 

क्षेत्र के आम की बागवानी कर रहे किसान कृष्ण कुमार दीक्षित, भोला यादव, प्रमोद शुक्ल, बबलू सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, देवी सहांय तिवारी, प्रेम नारायण मिश्र, संजीव सिंह आदि किसानों ने कहा कि अगर अब ठंड बढ़ी तो किसानों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। और आम के पैदावार में काफी कमी आएगी।