April 16, 2026

पुलिस को मिली सफलता

Spread the love

वाराणसी : दिनांक- 08.03.2022 को *पहड़िया मंडी में EVM बदलने की अफवाह पर समाजवादी पार्टी के कुछ अराजक तत्वों द्वारा लाठी डंडा व लोहे की रॉड लेकर प्रदर्शन व हंगामा करने,ADG जोन वाराणसी के वाहन सं0 UP 70 AG 3788 इनोवा गाड़ी को गेट नं0 2 के सामने रोक कर ईट-पत्थर फेककर गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने*, लोक शांति भंग करने, रास्ते से आने जाने वाली गाड़ियों एवं सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने एवं प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नियत से पत्थर फेककर मारने जिससे पुलिस कर्मियों को चोटें आई तथा शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ड्यूटी में अवरोध उत्पन्न कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर मे मु0अ0सं0 0070/2022 धारा147,148,149,341,504,427,353,332, 333,337,307,308,392 भा0द0वि0 व ½ सा० सं० नु० नि० अधि0 व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया।उस मामले में दो आरोपियों को।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर लालपुर पाण्डेपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।

2- दिनांक 09.03.2022 को वादी मुकदमा श्री अभिजीत सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी खजूरी पाण्डेयपुर ने दिनांक 08.03.2022 को पहड़िया मंडी पर भीड़ द्वारा उनकी गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर मे मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 147, 336, 427 भा.द.वि पंजीकृत किया गया। उक्त दोनों मुकदमों की विवेचना उ०नि० प्रकाश सिंह चौहान द्वारा संपादित की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. पुनीत यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी – SA 18/120 सारंग तालाब थाना जैतपुरा,उम्र करीब 22 वर्ष ।

2. चन्दन श्रीवास्तव पुत्र नीरज श्रीवास्तव निवासी-सारंग तालाब थाना जैतपुरा,उम्र 18 वर्ष ।