June 6, 2026

रंगदारी मांगने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार*

Spread the love

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई रंगदारी मांगने की घटना के अनावरण हेतु टीम गठित थी। इसी क्रम में उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी मुकदमा को दिनांक 21-03-22 को सुबह लगभग 10 बजे फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम चन्दन सिंह बताया तथा 10 लाख रूपये लेकर सहजनवां आऩे के लिए कहा । फोन लगभग 1 घंटा में तीन बार फोन आया ।
अभियुक्त से पूछताछ पर बताया कि संगम चौराहे पर छोटू सिंह जिनका हत्या हो चुकी है के साथ चन्दन सिंह का उठना बैठना था दोनो बदमाश थे, वादी को डरवाने के लिए मैने रंगदारी चन्दन सिंह के नाम से मांगा था । रंगदारी मांगने जिस मोबाइल सेट का इस्तेमाल हुआ था उसको करीब सात आठ महीना पहले अभियुक्त उपरोक्त अपने पडोसी से मांग कर लाया था तथा जिस सिम का इस्तेमाल किया था वह सिम दुसरे के नाम से है । अभियुक्त द्वारा दूसरे के मोबाइल सेट का तथा दूसरे का सिम का गलत तरीके से अभियुक्त द्वारा इस्तेमाल किया गया है ।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 132/2022 धारा 386/419 आईपीसी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
*अभियुक्त का नाम—* ओमप्रकाश उर्फ ओम पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी शिवपुर सहबाजगंज थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 45 वर्ष

*गिरफ्तारी का स्थान ,दिनांक –* तिनकोनिया नं01 लाला बाजार , दिनांक 24.03.2022 समय 10.35 बजे
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 132/2022 धारा 386 आईपीसी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0-0007/2019 धारा 138(1)(बी) भारतीय विद्युत अधि0 (संशोधन) 2003 थाना गुलरिहा गोरखपुर

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम –*
1- वरिष्ठ उ0नि0 राजकुमार सिह, थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।
2- उ0नि0 रामचन्द्र राय, थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।
3- का0 नवीन कुमार, थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।
4- उ0नि0 धीरेन्द्र राय, सर्विलांस सेल प्रभारी जनपद गोरखपुर ।
5- का0 अशोक चौधरी, सर्विलांस सेल, जनपद गोरखपुर ।
6- का0 अरुण राय, सर्विलांस सेल, जनपद गोरखपुर ।