लखनऊ*साफ-सुथरी छवि वाले पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में विकास नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।*
एसएचओ विकासनगर ऋषि देव सिंह के नेतृत्व में विकास नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए विशाल सिंह व सर्वेश कश्यप शातिर किस्म के लुटेरे हैं चैन स्नैचिंग के साथ-साथ बड़ी चोरियां करने में भी माहिर हैं।
पकड़े गए दोनों लुटेरों के पास से चोरी के 7 मोबाइल गैस सिलेंडर एक एलईडी टीवी समेत काफी सामान बरामद किया गया है
पकड़े गए दोनों लुटेरों के पास से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
*महिला आईपीएस अधिकारी डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तरी क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।*
पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ लखनऊ में करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है।
दोनों शातिर किस्म के लुटेरे हैं और बड़ी घटनाओं को अंजाम देते थे पुलिस इनका अन्य जनपदों में भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
*गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले टीम में उप निरीक्षक महेंद्र यादव, नरेश चंद्र यादव हेड कांस्टेबल संजय राय, राजनाथ यादव और क्राइम के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले कांस्टेबल सत्य प्रकाश की अहम भूमिका रही है।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-