May 6, 2026

गलत, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान।*

Spread the love

वाराणसी*बिना नम्बर, गलत, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध यातायात पुलिस का चला विशेष चेकिंग अभियान।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी महोदय के निर्देश पर आज दिनांकः04.08.2020 से यातायात पुलिस की 08 विशेष टीमों का गठन यातायात निरीक्षक/उपनिरीक्षक यातायात के नेतृत्व में करते हुए महानगर वाराणसी के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले तिराहों/चैराहों पर बिना नम्बर प्लेट, गलत नम्बर प्लेट एवं दोषपूर्ण नम्बर प्लेट वाहनों पर लगाकर चलने वाले चालकों के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान।

*यातायात पुलिस द्वारा बिना नम्बर, गलत एवं दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान के दौरान सायं 06.00 बजे तक ही कुल 22 वाहन सीज एवं कुल 263 वाहनों का यातायात नियमों के क्रियान्वयन के अन्तर्गत किया गया ई-चालान।*

सीज किये गये वाहनों को यातायात पुलिस लाइन में कराया गया खड़ा। समस्त बिना नम्बर, गलत एवं दोषपूर्ण नम्बर प्लेट से सम्बन्धित खड़ा कराये गये वाहनों का अलग से कराया जायेगा परीक्षण।

बिना नम्बर, गलत एवं दोषपूर्ण नम्बर धारण कर चलने वाले सम्बन्धित वाहन स्वामियों/चालकों के विरूद्ध लगातार चलेगा विशेष चेकिंग अभियान एवं की जायेगी यातायात नियमों के क्रियान्वयन के अन्तर्गत कार्यवाही।

प्रेस/मीडिया के माध्यम से मैं पुलिस अधीक्षक यातायात वाराणसी आम जनमानस से अपेक्षा करता हूॅं कि वह अपने वाहनों पर मानक के अनुरूप रजिस्टेªशन नम्बर का अंकन कराकर ही अपने वाहनों को लेकर संचरण करें तथा महानगर में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए बाधा रहित सुरक्षित चलें।