July 11, 2026

पुलिस के फोटो खींचने पर दुकानदार ने की बदसलूकी

Spread the love

मीरजापुर। जनपद के कोरोना का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले कछवां बाजार में अब तक 11 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। संक्रमित लोगों के मिलने के बाद कछवां बाजार को जिला प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट घोषित किए जाने के साथ ही वहां की पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ साथ दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि हॉटस्पॉट के अंदर के कोई भी दुकानदार अपना दुकान नहीं खोलेगा। यदि नियम का उल्लंघन करते हुए किसी दुकानदार के द्वारा दुकान का खुला होना पाया गया था तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं शनिवार की देर शाम गश्त के दौरान एक सिपाही ने दुकानदार के द्वारा दुकान को खुला हुआ पाए जाने पर उसका फोटो खींचा। अपने दुकान का फोटो सिपाही द्वारा खींचे जाने को लेकर दुकानदार को नागवार लगा और दुकानदार ने सिपाही से मौके पर ही काफी बदसलूकी कर दी। शुक्र है कि उस दौरान अन्य सिपाही मौके पर पहुंच गये, अन्यथा एक बड़ा मामला हो सकता था। मामले की जानकारी के बाद थाना प्रभारी कछवां मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए एक नामजद समेत 10 अज्ञात के विरुद्ध लाक डाउन का उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पंधारी यादव सोशल मीडिया पर सरेआम लिखे कीप्रशासन द्वारा एक दुकान को दे दो लाइसेंस दे दिया गया है, जो कि अनुचित है। नगर पालिका अध्यक्ष के इस बयान के बाद कछवां बाजार के दुकानदारों में प्रशासन द्वारा जारी लाइसेंस को लेकर नाना तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी यू पी सिंह ने बताया कि किसी दुकानदार को दो लाइसेंस नहीं दिया गया है। फिलहाल हॉटस्पॉट के क्षेत्र में दुकानदार को सामान्य होने तक सामान लाने और बेचने की भी अनुमति पर भी रोक लगा दी गई है।