शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, जताया हत्या की आशंका
मिर्जापुर पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव की एक विवाहिता सीमा सोनी पत्नी संदीप सोनी उर्फ रिंकू सोनी गुमशुदा थी। जिसका शव रविवार को मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव के टोंस नदी घाट पर महिला का शव मिला शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। यह जानकारी प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को दी तो डायल 112 पहुंची मेजा थाने को रिपोर्ट कर लौट गई। मेजारोड चौकी इंचार्ज पहुंचे तो अज्ञात में पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी चन्द्रभानु सिंह ने बताया कि नदी में मिले महिला के लावारिस शव के उपर लाल साड़ी, लाल ब्लाउज,लाल पेटी कोट रहा। बाएं पैर में तीन चांदी की विछिया तथा दाएं पैर में दो विछिया के अलावा चांदी के पायल रहे। बताया कि शव का चेहरा नीला पड़ गया था। नाक में सोने की नथिया भी पाई गई है। प्रधान ने बताया कि मछली पकड़ने गए, कुछ युवकों ने महिला का शव बहता हुआ देखा तो इस बात की जानकारी उन्हें दी। महिला के मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि महिला 12 मई से लापता थी, जिसके संदर्भ में पड़री थाना पर 15 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं रविवार को महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही उसके मायके समेत अन्य में हड़कंप मच गया। मृतका के चार लड़के हैं, जिनमें प्रिंस 9 साल, दूसरा यस तथा तीसरा व चौथा जोड़वा करन, अर्जुन हैं। इन बच्चों के सर से मां का साया उठ गया हालांकि पुलिस मामले के हर एक पहलुओं पर गंभीरता से जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में लगी हुई है। महिला का मायका मड़िहान थाने के पास ही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-