June 9, 2026

पुलिस की नाकामी से एक रात में 6 घरों में चोरी-

Spread the love

*पुलिस की नाकामी से एक रात में 6 घरों में चोरी*

 

*इलाके में बंद हुई पुलिस गश्त दहशत के साए में जी रहे हैं चरवा थाना क्षेत्र के ग्रामीण*

 

*कौशाम्बी* अपराध मुक्त की बात करने वाली योगी सरकार में बढ़ते अपराध से आम जनता परेशान हो उठी हैं लगातार हो रहे अपराध से ग्रामीणों के अंदर दहशत और भय व्याप्त है लेकिन पुलिस लगातार गस्त करके घटनाओं पर रोक लगाने का प्रयास नहीं कर रही है ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र का है बीती रात आधा दर्जन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है और बखूबी लाखो रुपए की चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर निकल गए हैं पुलिस लकीर पीटती रह गई है किसी भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है जिससे चरवा थाना पुलिस की नाकामी उजागर हो रही है

 

घटनाक्रम के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी पवन कुमार पुत्र छेदीलाल पासी ने मकान बनाने के लिए 2 कुंटल सरिया घर के बाहर रखा था बीती रात चोर सरिया उठा ले गए हैं पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और घटनाओं के बाद चोरों के हौसले नहीं टूट रहे है बीती रात पहाड़पुर निवासी अशोक कुमार प्रजापति की एक भैंस चोर खोल ले जाने में कामयाब हो गए हैं इस मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है बलीपुर टाटा गांव से रामचन्द्र सरोज का एक डागर बेखौफ चोर खोल ले गए हैं चोरी की सूचना पीड़ित ने थाना पुलिस को दिया है बालीपुर टाटा गांव में दूसरी घटना को भी चोरों ने अंजाम दिया है गांव के शिवलोचन सरोज की एक पडिया चोरी कर ले जाने में चोर कामयाब हो गए हैं चक बादशाहपुर गांव से अवधेश यादव की एक भैंस को चोर खोल रहे थे लेकिन परिजन जाग गए और उन्होंने हल्ला मचाया जिस पर वह भैंस को नही ले जा पाए है भिखारी का पूरा राजेंद्र नगर निवासी मनुराज दुबे के नलकूप में तीन दिन पहले चोरों ने धावा बोलकर समरसेबल नलकूप की मोटर 120 मीटर केबल और सैकड़ों फिट पाइप चोर उठा ले गए हैं पीड़ित ने चरवा थाना पुलिस को सूचना दी है घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है इलाके में बढ़ते अपराध से आम जनमानस दहशत के साए में जी रहा है लेकिन चरवा पुलिस रात में गश्त करके अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही है सूत्रों की मानें तो गस्त करने वाली चरवा पुलिस आधी रात को बालू के ओवरलोड अवैध वाहन से वसूली करने में मस्त दिखाई पड़ रही है जिससे अपराधों पर रोक नहीं लग पा रही हैl FTR