July 13, 2026

पुलिस अफसरों के पास पहुंचे प्रार्थनापत्रों के मुताबिक, महिलाओं का आरोप- अजय मिश्रा

Spread the love

पुलिस अफसरों के पास पहुंचे प्रार्थनापत्रों के मुताबिक, महिलाओं का आरोप है कि पति की मौत के बाद कातिल ने सजा से बचने के लिए उन्हें बहला फुसलाकर शादी कर ली। इसके बाद दुष्कर्म किया। कुछ साल साथ में समय गुजारने के बाद रिश्ते से अलग होना चाहते हैं। ऐसे में महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। पुराने केस में सुलह की गलती को दुष्कर्म की नई धारा से धोना चाहती हैं।

 

 

कानून के जानकारों की मानें तो इस तरह के मामलों में महिलाओं के बयान के आधार पर केस दर्ज करना होता है और इसमें कार्रवाई भी उसी हिसाब से होती है। इतना जरूर है कि कोर्ट में कई बार महिलाएं बयान बदल देती हैं तो बचाव हो जाता है।