July 15, 2026

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार वंचित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान

Spread the love

फतेहपुर :-

फतेहपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार वंचित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में फतेहपुर जनपद की पुलिस मुजरिमों की धरपकड़ के लिए पूरी तरह से तैयार है आज फतेहपुर जनपद में राधा नगर पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने वाहन चेकिंग के दौरान राधा नगर निवासी शिव प्रताप उर्फ शिवा को 12 बोर के तमंचे व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया मिली जानकारी के अनुसार शिवप्रताप के खिलाफ कई धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं आज शिव प्रताप उर्फ शिवा को पकड़ कर के आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जिला कारागार भेज दिया गया है साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे मुजरिमों को धर पकड़ करे जिससे जिले में हो रहे अपराधिक मामलों में कमी हो सके।