November 5, 2026

पुलवामा हमला था एक साजिश, – राम गोपाल यादव

Spread the love

पुलवामा हमला था एक साजिश, सरकार बदलते ही होगी जांच, आयेगे कई बड़े नाम सामने – राम गोपाल यादव

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है वैसे वैसे सरगर्मिया तेज़ होती जा रही है। बयान दर बयान के बीच आज समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने बड़ा बयान जारी कर सियासी भूचाल मचा दिया है। रामगोपाल यादव ने कहा है की पुलवामा आतंकी हमला एक ‘साजिश’ था। उन्होंने कहा कि जब सरकार बदलेगी तो इसकी जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। बुधवार को राम गोपाल यादव ने कहा, ‘अर्धसैनिक बल सरकार से दुखी हैं। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू-श्रीनगर के बीच चेकिंग नहीं थी। जवानों को सिंपल बस में भेज दिया। ये साजिश थी, अभी नहीं कहना चाहता। जब सरकार बदलेगी, इसकी जांच होगी। तब बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।’बता दें, कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था। इस काफिले पर एक आत्मघाती आतंकी ने कार में खुद को उड़ाकर हमला कर दिया था। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के तुरंद बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव का माहौल बन गया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान बालाकोट में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की थी। भारतीय वायुसेना के कई लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों ध्वस्त किया था।