May 8, 2026

विधायक को मारी गई गोली

Spread the love

*लखीमपुर के बीजेपी विधायक योगेश वर्मा पर हमला, होली पर मिलने आए व्‍यक्ति ने मारी गोली*

*उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को गोली मार कर घायल कर दिया गया*■ उत्‍तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस तरह बुलंद हैं कि अब राज्‍य के विधायक भी महफूज नहीं हैं। होली के उत्‍सव के बीच उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को गोली मार कर घायल कर दिया गया। गोली विधायक के पैर पर लगी। उन्‍हें गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।
खबर के मुताबिक विधायक योगेश वर्मा गुरु नानक नहर पुलिया पर अपने साथियों के साथ होली मना रहे थे, तभी एक चलती कार से हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके पैरों पर लगी। घायलावस्‍था में विधायक वर्मा को स्‍थानीय तुलसी मेमोरियल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अस्‍पताल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई है। शहर के डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।