November 5, 2026

*पीएम मोदी ने कुंभ में डुबकी लगाई, मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संगम में स्‍नान करने कुंभ नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्‍होंने त्रिवेणी संगम में पहुंचकर आस्‍था की डुबकी लगाई। साथ ही स्‍नान करने से पहले और बाद में पीएम मोदी ने मंत्रोच्‍चार के साथ पूजा की।

पीएम मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गंगा आरती भी की। इसके बाद वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और ब्राह्मणों को पीएम ने प्रसाद बांटा। वह अक्षयवट वृक्ष के भी दर्शन करेंगे। इसके बाद कुंभ मेला क्षेत्र में पीएम मोदी सफाई का जायजा भी लेंगे। पीएम मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं।

इससे पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ संगम में डुबकी लगा चुके हैं!