April 21, 2026

पिकअप और बाईक मे जबरदस्त टक्कर बाईक चालक युवक की मौत।

Spread the love

चौबेपुर वाराणसी 27 नवम्बर–_* _स्थानीय थाना क्षेत्र के भन्दहा गांव के समीप मंगलवार को देर शाम साढ़े सात बजे शहर से बाइक सवार चंदन निषाद 32 वर्ष अपने घर राजवारी जा रहा था सामने से आ रही पिकप से आमने सामने टक्कर हो गया। जिससे गम्भीर रूप से घायल चंदन निषाद की मौके पर ही मौत हो गयी।घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया ।_
_राजवारी गांव निवासी चंदन निषाद 32 वर्ष एक माह पूर्व दुबई से वापस घर आया है। मंगलवार को शहर गया था।शाम साढ़े सात बजे घर आते समय सामने से आ रही पिकप से आमने सामने टक्कर में बाइक सवार चंदन निषाद की मौके पर ही मौत हो गयी।घटना के बाद ग्रामीणों ने वाराणसी गाजीपुर सड़क जाम कर दिया।सुचना पाकर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रद्युम्न मनी त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर चक्का जाम समाप्त करा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।_

रिपोर्टर–सतीश कुमार