वाराणसी घाटों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों के साइनेज लगवाये-जिलाधिकारी*
वाराणसी:जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह मंगलवार को कैंप कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में विभागों का आपस में समन्वय अवश्य होना चाहिए। जिससे कार्य समय से पूरे हों सके। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान घाटों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों के साइनेज लगवाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने जोर देते हुए कहा कि मणिकर्णिका घाट पर उन्होने स्वयं गन्दगी करते लोगों को देख था। उन्होंने कहा कि वहाँ बाहरी लोगों को जानकारी नहीं होती और वे इधर उधर गन्दगी करते हैं। शौचालयों के निर्माण का कार्य भी समय से पूरा कराने पर जोर देते हुए कहा कि निर्मित शौचालयों का प्रयोग भी सुनिश्चित कराने का समन्वित प्रयास करने को कहा। प्लास्टिक और पालीथीन पर प्रतिबन्ध का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियो को कडी़ कार्यवाही करने के साथ ही सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन मे विद्युत विभाग मैन पावर बढा़ कर विद्युतीकरण कराने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न परियोजनाओं मे आडे़ आ रहे विद्युत पोल हटाने व ट्रान्सफार्मर लगाने मे हलाहवाली से काम करने पर नाराजगी जतायी तथा अन्य विभागो को सहयोग करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नारी सशक्तीकरण की समीक्षा करते हुए महिला कान्सटेबुल की ट्रेनिंग करा कर किसी सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर आसपास के स्कूलों की बालिकाओ को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
गेल के अधिकारियो से तहसीलो व ब्लाको पर समान रुप से डस्टबिन रखवाने के साथ स्मार्ट क्लासो हेतु भी 50 डस्टबिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्कूलों व आगनबाडी़ केन्द्रो के कायाकल्प पर विशेष ध्यान देकर कार्य समय से पूरा कराने हेतु अधिकारियो को निर्देश देते हुए सहजन वाटिका लगाने पर जोर दिया। प्रत्येक विकास खण्डों में नर्सरी लगाने के कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कैथी मार्ग का चौडी़करण नाली तथा प्रस्तावित 3 गेट का निर्माण की बाधाओ को दूर करते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यूपी सिडको के अधिकारी को आश्रम पद्धति विद्यालय हरहुआ, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के निर्माण मे समयबद्धता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए कार्य कराने का निर्देश दिया। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की परियोजनाओ की भी गहन समीक्षा की गयी।
रिपोर्टर–सतीश कुमार





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-