पानी के हौद में चचेरे भाई डूबे, 1 की मौत:खेलते समय पैर फिसलने से एक गिरा, दूसरा बचाने के लिए कूदा
बूंदी/केशवरायपाटन
बूंदी जिले के केशवरायपाटन शहर की इंद्रा कॉलोनी में शुक्रवार रात पानी के हौद में दो चचेरे भाई डूब गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बचा लिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाधिकारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि हादसे में नरेश बैरवा (6) पुत्र भैरूलाल निवासी इंद्रा कॉलोनी की मौत हो गई। चचेरे भाई बृजेश (12) पुत्र हरिराज बैरवा निवासी इंद्रा कॉलोनी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रात करीब 11 बजे दोनों चचेरे भाई घर से कुछ दूरी पर बने पानी के हौद के पास खेल रहे थे। इस दौरान नरेश का पैर फिसलने से वह हौद में गिर गया।
जिसे डूबते देखकर चिल्लाते हुए बृजेश ने भी छलांग लगा दी। शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर पहुंचे। दोनों बच्चों को हौद से बाहर निकाला। परिजनों ने तुरंत उन्हें एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में बृजेश को भर्ती कर लिया गया।





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
रानीगांव में मगरी माताजी मां अम्बे चामुंडा माताजी का भव्य मेला संम्पन्न – विजय परमार
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र-