जहरीले पौधे की पत्ती खाने से बच्चे की बिगड़ी तबीयत:मां के साथ खेत पर गया था, बेहोश पड़ा मिला तो हॉस्पिटल में कराया भर्ती
बारां
बारां के सदर इलाके में शुक्रवार शाम जहरीले पौधे की पत्ती खाने से तीन साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
सदर इलाके के कलमंडा गांव में रोहिताश परिवार के साथ रहता है। शाम करीब साढ़े छह बजे उसका तीन साल का बेटा रितिक अपनी मां के साथ खेत पर गया था। मां के मेड पर बैठकर काम करने के दौरान खेलते समय उसने जहरीले पौधे की पत्ती खा ली।
तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश होकर गिर गया। ढूंढते हुए मां पहुंची तो वह अचेत पड़ा मिला। उसके मुंह में जहरीले पौधे की पत्ते थे। बच्चे को गोद में उठाकर मां घर पहुंची। परिजनों ने गंभीर हालत में रितिक को हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने तुरंत इलाज के लिए भर्ती कर लिया।





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
रानीगांव में मगरी माताजी मां अम्बे चामुंडा माताजी का भव्य मेला संम्पन्न – विजय परमार
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र-