May 1, 2026

*पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने माना, जैश का पाक सरकार से रहा है संपर्क*

Spread the love

किस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद और उसके नेता मसूद अजहर के साथ पाकिस्तान सरकार संपर्क में है। बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में कुरैशी ने कहा कि जैश लीडरशिप ने जैश लीडरशिप ने पुलवामा आतंकी हमले में हाथ होने से इनकार किया है।

इसके बाद जब कुरैशी से यह पूछा गया कि आपको पता होगा कि जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली है जो पाकिस्तान में है, इस पर कुरैशी ने कहा, ‘नहीं उन्होंने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है, बिल्कुल नहीं ली है, इसे लेकर कंफ्यूजन है और वो ये है कि लीडरशीप से जब संपर्क कर पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया।’