PRYAGRAJ,,,
प्रयागराज: पांटून पुल बना रहा श्रमिक नदी में डूबा; नहीं मिला शव, खोजने में जुटे गोताखोर..
प्रयागराज: माघ मेले की तैयारी में गंगोली शिवाले पीपा पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर का पैर फिसल गया, जब तक वह संभलता नदी में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने की वजह से पानी में बह गया। वहीं सूचना पर पहुंच दारागंज पुलिस ने जल पुलिस व गोताखोरों की मदद से शव को खोजना शुरू किया, पर अभी तक शव का कुछ पता नहीं चल सका है।
झूंसी थाना के नई झूंसी निवासी लल्लू निषाद का 28 वर्षीय पुत्र अरुण निषाद पीपा पुल निर्माण का काम कर रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह जबतक संभलता गंगा नदी में गिर गया। तेज बहाव की वजह से वह ज्यादातर देर तक नहीं तैर नहीं सका और नदी में समा गया। हादसे की जानकारी मिलने पर अरुण की पत्नी कुंजन भी रोते रोते-बिलखते पहुंची। अरुण की दो बेटियां नन्हा और जिया हैं। हादसे के बाद श्रमिकों ने पांटून पुल का काम बंद कर दिया है।




More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-