*पश्चिमी विझोभ से बारिश ने बढ़ाई ठंड, लखनऊ से नोएडा तक दिख रहा है असर*: पाकिस्तान में बने पश्चिमी विक्षोभ ने यूपी में कल शुक्रवार की देर से ही बारिश शुरू करा दी है। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक बारिश का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कल रविवार को भी बारिश का असर दिखने की उम्मीद है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार की सुबह से ही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आज शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश ने आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। पिछले दो सप्ताह में बारिश लगातार दूसरी बार लौट कर आई है। लोग इसे बारिश का ‘वीकेंड लाकडाउन’ भी कह रहे हैं। बारिश के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लखनऊ में देर रात से ही रिमझिम बारिश हुई। इससे सुबह को लोगों का गलन का अहसास होने लगा। दिन में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। जनवरी में हो रही बारिश से किसानों को परेशानी बढ़ने की बात कही जा रही है। आलू, मक्का और रबी फसलों में अधिक बारिश से नुकसान हो सकता है। वहीं, ठंड बढ़ने से आम जनजीवन को परेशानी हो रही है, राजधानी लखनऊ में बारिश और हवा से लोगों को गलन का अहसास हो रहा है। दिन में भी छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं। आसमान में बादल छाए रहने के कारण 500 मीटर विजिबिलिटी रह गई है। लगातार बारिश के बाद राजधानी में ठंड काफी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद है।नोएडा में दिन में भी बारिश की आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में दिन में तेज बारिश हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। यह लोगों को चुभन का अहसास करा रही है। रविवार को भी यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है। तेज हवा के कारण बारिश के बाद सूर्य निकलने का अनुमान है। बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-