April 27, 2026

झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत दूसरे की हालत गंभीर-

Spread the love

*झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत दूसरे की हालत गंभीर*

 

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी बाबूलाल गुप्ता की धर्मपत्नी विमला देवी 65 वर्ष शुक्रवार को दोपहर में अपने घर पर भोजन बनाते समय किचन में आग की चपेट बुरी तरह झुलस गई। झुलसी महिला को उसके परिजनों ने इलाज हेतु मंडली चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दूसरे दिन शनिवार को सुबह 9:00 बजे उक्त महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमंदिर निवासी कन्हैया लाल की पुत्री विमला देवी भी कल शाम को अपने घर पर भोजन बनाते समय आग से बुरी तरह झुलस गई। जली हुई विमला देवी को परिजनों ने देर शाम मंडलीय चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बताई जाती है।