वाराणसी : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लाँ फैकल्टी के विद्यार्थियों ने कम उपस्थित के चलते परीक्षा से रोके जाने से नाराज होकर मंगलवार को फिर सड़क पर जा पहुंचे । परीक्षा में शामिल होने देने की मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में विद्यार्थियों ने पहले सेंट्रल आँफिस पहुंच कर धरना दिया और नारेबाजी की । उसके बाद बीएचयू मुख्य द्वार पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया । विद्यार्थियों ने बताया कि जब तक उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे ।
बीएचयू सिंह द्वार पर धरने पर बैठ जाने से आवागमन ठपहो गया । थोड़ी ही देर में जाम की स्थिति पैदा हो गयी । पर स्टूडेंट्स बीएचयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं बैठे रहे । थोड़ी ही देर में वहां काफी फोर्स पहुंच गई । प्राँक्टोरियल बोर्ड के लोग भी वहां पहुंच गये और उन्होंने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया पर वे किसी भी तरह से वहां से हटने को तैयार नहीं हुए । विद्यार्थियों का धरना देर रात तक जारी रहा ।
आपको बतादे की लाँ फैकल्टी में करीब 1500 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते है । इनमें से करीब चार दर्जध स्टूडेंट्स की उपस्थिति बहुत कम थी । जिसके चलते उन्हें परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है । इससे आक्रोशित होकर उन्होंने तीन दिन पहले भी बीएचयू मुख्यद्वार पर धरना दिया था पर बाद में बीएचयू प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया । छात्रों का कहना है कि उन्हें मेडिकल देने के लिए कहां गया था । उन्होंने मेडिकल दिया । इसके बावजूद कुछ छात्रों का मेडिकल फारवर्ड नहीं किया गया । बीएचयू प्रशासन ने उन्हें छलने का प्रयास किया है ।
बीएचयू परिसर में शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आईआईटी , बीएचयू की स्टैंडिंग डिसिप्लीनरी कमेटी ने दो छात्राओं को नोटिस जारी
किया है । यह नोटिस पिछले साल 21-23 सिंतबर को हुए बवाल की बरसी को लेकर इस वर्ष 23 सिंतबर को किए गए आंदोलन के बाबत जारी किया गया है । नोटिस को लेकर छात्राओं में आक्रोश है , उन्होंने ने आईआईटी एडमिनिस्ट्रेशन को चेतावनी दी है कि अगर नोटिस वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी । आईआईटी सिरेमिक इंजिनियरिंग की वंदना कुमारी व मेकेनिकल इंजिनियरिंग की कुमारी इप्शिता का कहना है कि पिछले साल हुई घटना की बरसी पर महिल महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था । इसको लेकर बीएचयू ने आईआईटी प्रशासन को पत्र लिखा था । इसके बाद 24 नवंबर को आईआईटी की स्टैंडिंग डिसिप्लीनरी कमेटी से उनको नोटिस जारी कर 29 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max