October 21, 2026

पत्रकार उत्पीड़न मामला : पत्रकारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र को सौंपा पत्रक- राज सिंह

Spread the love

*पत्रकार उत्पीड़न गम्भीर मामला*

 

*पत्रकारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र को सौंपा पत्रक*

 

संवाददाता

राज सिंह कुशीनगर

 

तमकुहीराज, कुशीनगर। पत्रकार समाज का प्रहरी होता है, उससे ही समाज में गलत हो रहे कार्यो की जानकारी सबकों मिलती है, ऐसे में पत्रकार का उत्पीड़न को सही नहीं ठहराया जा सकता। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में जो जानकारियां मिल रही है, वह चिंतनीय है। सीमा क्षेत्र से शराब तस्करी की खबर सबकों चौकाते रहती है। पत्रकार शम्भू सिंह को शराब तस्करी में जेल भेजने के मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसके लिए मैं जिलाधिकारी कुशीनगर से पहल कर न्यायिक जांच की मांग रखूंगा। आवश्यकता पड़ी तो इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं डीजीपी तक के संज्ञान में लाकर सच से पर्दा उठाने का प्रयास होगा।

पत्रकार उत्पीड़न के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के विचारों से अपने को जोड़ते हुए उनके अपने प्रति दिखाई गयी स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ जुड़े रहने की बात दोहराई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।